गाजियाबादः उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू छाबड़ा ने कहा कि इस दुनिया में मित्र तो बहुत हैं, मगर सच्चा मित्र वहीं है, जो दुख में साथ खड़ा रहे। राजू राजू छाबड़ा ने कहा कि सुख में तो दुनिया खड़ी होती है, मगर दुख में तो सिर्फ सच्चा मित्र ही खडा होता है। उनके दुख में व्यापार मंडल के जो पदाधिकारी, शहर के सभी वर्ग के भाई-बहन, मित्र, अंकल और वे सब जो उनके साथ खड़े थे, उनका वह हाथ जोड़कर धन्यवाद करते हैं, साथ ही यह विश्वास दिलाते हैं कभी उनकी मेरी जरूरत पड़ी तो वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े होंगे। चाहे दिन हो रात हो, जब भी जरूरत होगी, उन्हें वे अपने साथ पाएंगे जब हम सब एक हैं तो हमारी ताकत और भी बढ़ जाती है तथा दुख भी खत्म हो जाता है।