Tue. Apr 23rd, 2024

त्याग पत्र

  • प्रदीप शर्मा ने धौलाना विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा त्यागपत्र
  • उनके पार्टी छोडने से पार्टी को लगा बडा झटका

हापुडः  वर्षो से समाजवादी पार्टी का झंडा बुलंद करने वाले पार्टी के कद्दावर नेता प्रदीप शर्मा ने समाजवादी पार्टी छोड दी है। उन्होंने अपना त्यागपत्र धौलाना विधानसभा अध्यक्ष पंडित श्रवण कुमार को सौंप दिया है। प्रदीप शर्मा के समाजवादी पार्टी छोडने से हापुड व गाजियाबाद ही नहीं आसपास के जिलों में भी सपा को बहुत बडा झटका लगा है। पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सम्बोधित अपने त्यागपत्र में प्रदीप शर्मा ने कहा कि वे 2007 से समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी में रहते हुए उन्होंने व उनकी पत्नी ने जिला पंचायत के तीन चुनाव लडे जो कि निर्दलीय लडे गए। पार्टी के लिए उन्होंने तन, मन, धन सब कुछ दिया और सच्चे मन से पार्टी व समाज की सेवा की। उनकी पत्नी नगर पंचायत डासना से चेयरमैन का चुनाव लड चुकी हैं। आज वे समाजवादी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। पार्टी के जिले ही नहीं प्रदेश के पदाधिकारी भी जानते हैं कि पार्टी ने उन्हें क्या दिया। आजसे समाजवादी पार्टी के किसी भी प्रोग्राम या आंदोलन से उनका या उनके साथियों का कोई लेना-देना नहीं होगा। धौलाना विधानसभा अध्यक्ष पंडित श्रवण कुमार ने कहा कि सपा नेता पंडित प्रदीप शर्मा ने उनके आवास पर आकर अपना त्याग पत्र सौंपा, जिससे उन्हें अत्यंत पीड़ा हो रही है क्योंकि किसानों के हक की लड़ाई लड़ने वाले, जिला पंचायत सदस्य सहित अनेक चुनाव लड़ चुके मेहनती, कर्मठ, जुझारू पार्टी से अनेकों वर्षो से जुड़े  ईमानदार स्वच्छ छवि सच्चे सिपाही ने पार्टी का साथ छोड़ा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष से फोन पर वार्ता के अनुसार उन्हें पार्टी का हापुड़ जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बनाया गया था। कारण जानना चाहा तो उन्होंने समय आने पर बताने को कहा। प्रदीप शर्मा के इस प्रकार पार्टी छोडने से पार्टी को बहुत बडा झटका लगा है क्योंकि प्रदीप शर्मा की लोकप्रियता हापुड या गाजियाबाद ही नहीं पूरे प्रदेश में है। पार्टी के प्रोग्राम, सभाओं व आंदोलन में होने वाली भीड के पीछे उनकी मेहनत ही होती थी। उनके पार्टी छोडने से पार्टी कमजोर होगी, इस बात को पार्टी कार्यकर्ता भी मान रहे हैं। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.