गाजियाबादः श्री अमरनाथ युवा मंडल करनाल की गाजियाबाद शाखा ने श्री अमरनाथ यात्रा के लिए भंडारे की खाद्य सामग्री भेजी है। खाद्य सामग्री को सोमवार को जम्मू-कश्मीर के बालटाल के लिए रवाना किया गया है। खाद्य सामग्री को श्री अमरनाथ युव मंडल करनाल के जिला प्रधान, दिल्ली गेट व्यापार मंडल के प्रधान व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ गाजियाबाद महानगर के सह संयोजक गौरव गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरव गर्ग भंडारे के लिए खाद्य सामग्री श्री अमरनाथ युवा मंडल के कार्यालय से होते हुए बालटाल पहुंचेगी, जहां अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए भंडारा लगाया जाएगा। समाजसेवी महेंद्र कुमार गर्ग, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संदीप बंसल, नीरज पंडित, संजीव मित्तल आदि भी मौजूद रहे।