Sat. Apr 20th, 2024

सपा के हर सदस्य का मकसद अखिलेश की जिताना है, टिकट हासिल करना नही- अमन यादव

हिदायत

  • युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की हिदायत जिन्हें टिकट नही मिला वह संयम रखें
  • टिकट ना मिलने पर नाराजगी जताने वालों को लिया आड़े हाथों
  • गलत बयानबाज़ी से पार्टी की छवि होती है धूमिल

गाजियाबाद। जब से समाजवादी पार्टी ने जनपद में 3 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। तभी से पार्टी के भीतर टिकट के दावेदार रहे नेताओं की नाराजगी लगातार सामने आ रही है। साहिबाबाद से पंडित अमरपाल शर्मा को पार्टी ने टिकट थमाया है। इस सीट से महानगर महासचिव वीरेंद्र यादव और महानगर उपाध्यक्ष मनमोहन गामा भी दावेदारी ठोक रहे थे। मनमोहन गामा ने टिकट अमरपाल शर्मा को मिलने पर नाखुशी जताते हुए, सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी का इजहार किया है और साथ ही पार्टी की जिम्मेदारियों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। गामा के सोशल मीडिया पर इस तरह के बयान आने के बाद युवजन सभा के राष्ट्र उपाध्यक्ष अमन यादव ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि सपा के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का एकमात्र लक्ष्य अखिलेश यादव को जिताना है। ना की टिकट हासिल करना। इसलिए जो भी नेता या पदाधिकारी टिकट हासिल नहीं कर पाए हैं। उन्हें इस प्रकार की बयानबाजी करने की बजाय पार्टी को मजबूत करते हुए। इस ओर ध्यान देना चाहिए कि कैसे अखिलेश यादव को जिताया जा सकता है। इस तरह की बयानबाजी से पार्टी कमजोर होती है। बल्कि जनता के बीच में गलत संदेश आता है। इसलिए इस प्रकार के बयानों से बचना चाहिए। उनका कहना है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद आने वाले वक्त में भी इन नेताओं को मौके मिलेंगे। इसलिए संयम खोने की वजह धैर्य से काम लेना चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.