Fri. Mar 29th, 2024

बैठक

  • सीएम ने सभी की सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
  • बैठक के दौरान दिखा संजीव शर्मा का जलवा

एकता ज्योति संवाददाता
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार शाम को ही गाजियाबाद पहुंच चुके थे। जहां वह जल निगम के गेस्ट हाउस में रुके। मुख्यमंत्री निरीक्षण के लिए गाजियाबाद आए हैं। शनिवार को निरीक्षण से पहले उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक ली।
इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी उनकी समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने सभी से लिखित रूप में सभी समस्याओं को दर्ज किया और समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा की महानगर उपाध्यक्ष रनिता सिंह ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। इस दौरान सांसद वीके सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, एमएलसी दिनेश गोयल, विधायक अतुल गर्ग, अजीत पाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, सुनील शर्मा, मंजू शिवाच, महापौर आशा शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री सुनीता दयाल, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी,महानगर कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, पप्पू पहलवान, महानगर उपाध्यक्ष रनिता सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, बाबी त्यागी, सुशील गौतम, बीएल गौतम, संजीव झा, दिवाकर सिंघल, गुजन पंडित आदि मौजूद रहे।

महानगर अध्यक्ष का कार्यक्रम में दिखा जलवा

इस मौके पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा छाए रहे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पटका पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.