Thu. Apr 25th, 2024

गाजियाबादः भाजपा प्रताप विहार मंडल के  कार्यकर्ताओं की हुई। बैठक में बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा महिला मोर्चा की महानगर उपाध्यक्ष एवं शहर विधानसभा प्रभारी पूनम सिंह ने बताया कि भाजपा प्रताप विहार मंडल के अध्यक्ष सुधीर शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी गई। पखवाड़ा अंतर्गत कराए जा रहे कार्यक्रमों के लाभार्थियों से मिलकर पोस्टकार्ड पर उनकी शुभकामनाएं लिखवा कर प्रधानमंत्री को प्रेषित की गई। मुख्य अतिथि व कार्यक्रम की महानगर संयोजक रनिता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। आज समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश ने विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। मंडल की संयोजक सीमा यादव, भाजपा महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष पूनम सिंह आदि भी मौजूद रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.