Sat. Apr 20th, 2024
  • त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं भगवान श्रीराम : ईश्वर मावी

एकता ज्योति संवाददाता
लोनी। लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व भाजपा नेता ईश्वर मावी ने पालिका क्षेत्र की डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी में चल रही श्री सनातन धर्म रामलीला का फीता काट कर उदघाटन किया।
भाजपा नेता ईश्वर मावी के रामलीला स्थल पहुंचने पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह एडवोकेट व श्रीमती ललिता चौधरी एडवोकेट ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्रीराम के परिवार की तस्वीर भेंट की वहीं अन्य पदाधिकारियों ने मोतियों की माला, अंग वस्त्र और पगड़ी पहनाकर भाजपा नेता ईश्वर मावी को स्वागत किया।
भाजपा नेता ईश्वर मावी ने प्रभु श्रीराम की आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया।
श्री सनातन धर्म रामलीला में उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि त्याग और दया की भावना के प्रतीक हैं भगवान श्रीराम उन्होंने माता पिता की आज्ञा का पालन करते हुए राज पाट को त्याग दिया और 14 वर्षों के लिए वनवास चले गये।
इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिÞलाध्यक्ष श्रीमती आरती मिश्रा, श्रीनिवास शर्मा, डाक्टर राजीव रंजन, डाक्टर रमेश झा, भोपाल सिंह, राजवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, महेश यादव, संदीप गुप्ता, मुकेश सोलंकी, ध्यान सिंह बिष्ट, मिलाप यादव, जितेंद्र भाटी, अशोक भाटी, अमित धामा, गौरव धामा, आकाश मुखिया, रवि मावी, राहुल बैसोया, गौरव कसाना व अंकुर गुर्जर सहित हजारों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.