
एकता ज्योति संवाददाता
साहिबाबाद। वार्ड 45 के इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित होने की संभावना है। ऐसे में कई महिला उम्मीदवार इस वार्ड से दावेदारी कर रही हैं। इन सभी में सबसे मजबूत दावेदारी सपा की वरिष्ठ नेत्री किरण कालिया की मानी जा रही है। किरण कालिया सिर्फ सपा नेत्री ही नहीं समाज सेविका भी है। समाज सेवा के कार्यो में वे हमेशा आगे रहती हैं। किसी जरूरतमंद के बारे में उन्हें पता चल जाए तो उसकी हरसंभव मदद करती हैं। सभी के सुख-दुख में सदैव साथ रहती हैं। वार्ड 45 के लोगों की वे लंबे समय से सेवा भी करती आ रही हैं। उनसे अपनी समस्याओं को लेकर लोग बडी आसानी से कभी भी मिल लेते हैं। यही कारण है कि वार्ड के लोग खासकर महिलाएं उनको चुनाव लडाने व चुनाव में विजयी बनाने का मन बना चुकी हैं। विकास पर मुद्दों पर बात करें तो किरण कालिया का कहना है कि उनका चुनाव लड़ने का एकमात्र मकसद वार्ड 45 को गाजियाबाद का सर्वश्रेष्ठ वार्ड बनाना है और अपने वार्ड की महिला शक्ति को आत्मनिर्भर बनाते हुए पूरी तरह से मजबूत करना है। किरण कालिया सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी को आवेदन पत्र कुछ दिन पहले ही दे दिया गया है।