Fri. Apr 19th, 2024

गाजियाबाद एकता ज्योति संवाददाता
कार्तिक मास के पावन अवसर पर ‘संस्कार प्रवाह चैरिटेबल ट्रस्ट’ के तत्वावधान में 108 कुंडीय भव्य यज्ञ का आयोजन संस्कार उपवन, कुर्सी, मुरादनगर पर किया गया। जिसमें विशेष रुप से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के शिलान्यास का पूजन करवाने वाले गंगाधर पाठकजी का शुभ आगमन हुआ। उन्होंने 108 कुंड पर बैठे हुए गाजियाबाद के संभ्रांत 108 परिवारों के द्वारा यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न कराया। यज्ञ पूर्ण शास्त्रीय विधि से हुआ। सभी भक्तों ने अति श्रध्दा और भक्ति से यज्ञ किया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप भी उपस्थित हुए। आपने यज्ञ के कार्यक्रम से पूर्व श्री भगवान गणेश का पूजन किया। इस क्रम में संस्कार उपवन की भूमि का भी पूजन हुआ। सुंदरकांड के उपरांत वृंदावन से पधारे हुए संतो ने यज्ञ का कार्य कराया।
संस्कार उपवन के संस्थापक श्रद्धेय नवनीतप्रिय दास के द्वारा भी सुंदर प्रवचन किया गया जिससे लोग आनंदित हुए। इस कार्यक्रम में गाजियाबाद के अलावा विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का आगमन हुआ। बाद में सभी ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव गुप्ता समरकूल, के डी त्यागी, अमरजीत सिंह बिड्डी, अशोक गोयल राज्य मंत्री, आनंद अग्रवाल, योगेश कंसल, अनिल सांवरिया, भानू सिसौदिया, मनीष श्रीवास्तव, नीरज त्रिपाठी, नवीन गुप्ता, वीरेंद्र सारस्वत, वीरेंद्र गुप्ता, विकास बंसल, अतुल गुप्ता, अतुल जैन, मोहन दास आशुतोष पंडित आदि का यजमान के रूप में सहयोग रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.