Sat. Jun 3rd, 2023

एकता ज्योति संवाददाता
लोनी। लोनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम शकलपुरा में राजेश पायलट महाविद्यालय में चल रहे आर्य समाज के चतुर्वेद पारायण राष्ट्र रक्षा महायज्ञ में भाजपा नेता व लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी ईश्वर मावी अपने पूरे परिवार के साथ बतौर मुख्य यजमान शामिल हुए और हवन यज्ञ में आहुति दी।
इस दौरान मशहूर भजनोपदेशक अंजली आर्य व ओम प्रकाश आर्य ने आर्य समाज के ऊपर प्रकाश डाला और कई सुंदर भजन प्रस्तुत किए।
राष्ट्र रक्षा महायज्ञ में भाजपा नेता ईश्वर मावी के साथ उनकी पत्नी व लोनी नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी विमला मावी, उनकी पुत्र वधु व जिला पंचायत सदस्य अंशु मावी उनके पति सूरज मावी, पौत्र अधिराज मावी व पौत्री देवीशा मावी ने भी हवन यज्ञ में आहुति दी।
इस अवसर पर आर्य समाज के अध्यक्ष नरेंद्र प्रधान, उपाध्यक्ष बबली प्रधान, कोषाध्यक्ष मास्टर ज्ञानचंद कसाना, महासचिव तेजपाल आर्य, विजयपाल कसाना, टेकन सरपंच, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली कसाना, पवन प्रधान, हरकेश आर्य, रामचंद्र आर्य, राजकुमार कसाना, हरेंद्र प्रधान, जित्ते कसाना, मास्टर प्रमोद कसाना, अशोक भाटी, राजेंद्र आर्य व सत्यप्रकाश आर्य सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.