एकता ज्योति संवाददाता
गाजियाबाद। मंडल महामंत्री गांधीनगर किसान मोर्चा भाजपा चेतन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से ही आज देश व उत्तर प्रदेश का पूरे विश्व में मान-सम्मान बढा है। हमारा देश व प्रदेश दोनों ने ही विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आज देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जो जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं, उसका लाभ सबसे अंत में खडे व्यक्ति तक भी पहुंच रहा है। यही कारण है कि आज समाज का हर वर्ग आगे बढ रहा है। ऐसे वर्ग जिनकी आज तक उपेक्षा की गई थी, भाजपा राज में वे भी मान-सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर रहे हैं। प्रदेश व देश की जनता जान चुकी है कि सिर्फ भाजपा ही प्रदेश व देश का विकास कर सकती है और समाज के हर वर्ग का आगे बढने का मार्ग प्रशस्त कर सकती है। यही कारण है कि समाज का हर वर्ग आज भाजपा के साथ है और वह वर्षग् 2024 के लोकसभा चुनाव में पुन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडौर सौपने के लिए पूरी तरह से तैयार है।