Thu. Apr 25th, 2024
  • वार्डों में भी सपा गंठबंधन के प्रत्याशी ही विजयी होंगे

एकता ज्योति संवाददाता
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल चौधरी ने कहा कि इस बार के नगर निकाय चुनाव में सपा गठबंधन की प्रत्याशी पूनम यादव ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगी। भाजपा की महापौर पद पर तो करारी हार होगी ही साथ ही वार्डो में भी उसका सफाया हो जाएगा। अनिल चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ समाजसेवी सिकंदर यादव की पत्नी पूनम यादव के समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल व भीम आर्मी का संयुक्त प्रत्याशी बनने से शहर की जनता में जिस प्रकार का उत्साह है, उससे विपक्षी दलों के अभी से पसीने छूटने लगे हैं। पूनम यादव को समाज के हर वर्ग का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। लोगों का कहना है कि नगर निगम में वर्षो तक शासन में रहने के बावजूद भाजपा ने कोई विकास कार्य नहीं किया।
आज नगर निगम गाजियाबाद की हालत यह है कि भ्रष्टाचार के चलते उसका दिवालिया तक निकाल गया है। विकास के लिए पैसे तक नहीं बचे हैं जबकि हाउस टैक्स, वाटर टैक्स, सीवर टैक्स में आए दिन बढोत्तरी की गई। शहर की जनता जान चुकी है कि भाजपा का आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ अपने चहेतों का विकास कराने का कार्य ही करती है। यही कारण है कि शहर की जनता ने उसका पूरी तरह से सफाया करने का मन बना लिया है। जनता जान चुकी है कि सपा गठबंधन प्रत्याशी पूनम यादव ही शहर का विकास करा सकती हैं। इसी कारण शहर की जनता पूनम यादव के साथ है।
पूनम यादव तो महापौर सीट पर रिकार्ड मतों से विजयी होंगी ही साथ ही वार्डों में भी सपा गठबंधन प्रत्याशी ही विजयी होंगे और भाजपा का किला इस बार पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगा। सिकंदर यादव व उनकी पत्नी पूनम यादव की शहर में जबरदस्त लोकप्रियता है।
वे वर्षो से समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं और सभी को साथ लेकर चलने वाले और सभी को मान-सम्मान देने वाले हैं। पूनम यादव रिकार्ड मतों से जीत प्राप्त करेंगी और उसके बाद शहर का विकास होगा और गाजियाबाद की पूरे विश्व में पहचान बनेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.