प्रचार
वार्ड 60 से भाजपा प्रत्याशी चुनावों को लेकर उत्साहित, लगातार कर रहे जनसंपर्क
निकाय चुनावों में भारी जीत दर्ज करने का किया दावा
गजियाबाद। वार्ड 60 में भाजपा पार्षद प्रत्याशी सचिन डागर अपने प्रचार में जोरो शोरो से जुटे हुए हैं। वह लगातार जनता के बीच जाकर अपने लिए समर्थन की अपील कर रहे हैं। जनता भी उनकी मेहनत को अच्छी तरह देखकर उन्हें समर्थन का वादा कर रही है।
सचिन डागर का कहना है कि जिस तरह से भाजपा के शासन में गांव से लेकर पूरे देश में विकास के नए कीर्तिमान बने हैं। उससे जनता अच्छे से वाकिफ है। जनता जानती है कि अपना कीमती वोट उसे किसे देना है। यह वोट उस विकास के नाम पर दिए जायेंगे जो विकास भाजपा ने कर दिखाया है। निकाय चुनावों में भाजपा शानदार प्रदर्शन कर विपक्षियों को धूल चटाने वाली है।