Fri. Apr 26th, 2024

सराहना 

  • वरिष्ठ समाजसेवी बोले दंपत्ति ने समाजसेवा की नई मिसाल कायम की
  • उनकी प्रेरणा से हजारों बच्चे आज स्कूल जा रहे हैं
  • समाज के लिए ऐसे अधिकारियों को बताया जरूरी

एकता ज्योति संवाददाता
गाजियाबाद। वरिष्ठ समाजसेवी एवं उद्योगपति सुशील अनूप सिंह ने कहा अपर जिÞला मजिस्ट्रेट गम्भीर सिंह व उनकी पत्नी अंजलि सिंह द्वारा समाज सेवा खासकर शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए जा रहे हैं, वे आज हजारों-लाखों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। समाज कल्याण व शिक्षा के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए जा योगदान के लिये सभी को उनका आभार व्यक्त करना चाहिए। सुशील अनूप सिंह ने कहा कि पहले सिटी मजिस्ट्रेट व अब अपर जिÞला मजिस्ट्रेट जैसे पद पर होने के कारण दिन-रात की व्यस्तता के बावजूद गम्भीर सिंह समाज कल्याण व शिक्षा के कार्य करने के लिए समय दे रहे हैं। उनकी पत्नी अंजलि सिंह ने तो समाज सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल ही कायम कर दी है। उनकी संस्था नई ऊर्जा फाउंडेशन द्वारा कई पाठशालाओं व पुस्तकालयों को संचालित किया जा रहा है। गरीब छात्रों की शिक्षा का प्रबंध किया जा रहा है। गम्भीर सिंह व अंजलि सिंह के प्रयासों से ही हजारों लोग अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित हुए। सबसे बडी बात यह है कि यह सब कार्य वे निस्वार्थ भाव से मानव कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए कर रहे हैं। आज के समय में निस्वार्थ समाज सेवा की ऐसी दूसरी मिसाल मिलना मुश्किल है। सुशील अनूप सिंह ने कहा कि वे परमात्मा से यही प्रार्थना करते हैं कि ऐसे ही उन्नति करते रहे और देश व समाज की सेवा करते रहे। गंभीर सिंह की जनसेवा किसी से छुपी नहीं है। वे ऐसे अधिकारी हैं जो सदैव मुसीबत में दूसरों के काम आते हैं। ऐसे अधिकारी बहुत कम होते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.