Fri. Mar 29th, 2024

तैयारी
क्षेत्रीय संगठन और क्षेत्रीय अध्यक्ष के फेसबुक पेज से जुड़ रहे कार्यकर्ता

दोनों फेसबुक पेज के बार कोड किए जारी

पार्टी गतिविधियों को लेकर मिलेगी अपडेट

गजियाबाद। इस वक्त देश में निर्विवाद रूप से भाजपा सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। लेकिन भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस दायरे को लगातार बढ़ाना चाहता है। इसी क्रम में पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपने सोशल मीडिया के दायरे को बढ़ाते हुए अभियान चलाकर क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा के पेज को कार्यकर्ताओं द्वारा फॉलो करा कर जोड़ा जा रहा है l इसके लिए दोनों फेसबुक पेज के बारकोड जारी किए गए हैं l इन फेसबुक पेज के माध्यम से कार्यकर्ता पश्चिम क्षेत्र की सभी गतिविधियों से अपडेट रहेंगे l
इस अभियान की शुरुआत भाजपा पश्चिम क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी अभय कुमार सिंह और क्षेत्र के आईटी संयोजक अंबर स्वामी, महानगर के सोशल मीडिया संयोजक अर्जुन चपराना के द्वारा शुरू किया गया l
कार्यालय प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि इसके द्वारा पार्टी के कार्यकर्ताओं को क्षेत्र से जुड़ी हुई गतिविधियों की जानकारी सही और कम समय में प्राप्त हो जाया करेगी l

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.