



संस्था की अध्यक्ष ज्योति तोमर ने नगर निगम के सहयोग से किया आयोजन
गाजियाबादः
सुनहरी दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट व नगर निगम गाजियाबाद द्वारा पाम रिसोर्ट सोसाइटी में आरआरआर ड्राइव का आयोजन किया गया। आरआरआर ड्राइव में बडी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सुनहरी दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष ज्योति तोमर ने बताया कि बहुत सी वस्तुएं हमारे लिए अनपुयोगी हो जाती है, मगर किसी के लिए ये वस्तुएं बहुत उपयोगी होती हैं। आरआरआर सेंटर में पुरानी पुस्तकें, पुराने खिलौने, पुराने बर्तन आदि वस्तुएं जमा होंगी। यह वस्तुएं वे लोग जमा कराएंगे जिनके लिए ये अनुपयोगी हो चुकी हैं। आरआरआर सेंटर के माध्यम से ये उन लोगों तक पहुंचाई जाएंगी, जिनके लिए ये उपयोगी हैं। यह कार्य नगर निगम के आयुक्त डॉ नितिन गौर द्वारा शुरू किया गया है, जिसका फायदा शहर के हजारों लोगों तक पहुंचेगा। सुनहरी दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट ने नगर निगम गाजियाबाद के सहयोग से पाम रिसोर्ट सोसाइटी में आरआरआर ड्राइव काप आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में भाग लिया और ऐसी वस्तुएं जो उनके लिए अनुपयोगी हैं, उन्हें वे जमा कराएंगे ताकि वे जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा सकें।