Fri. Mar 29th, 2024

गाजियाबाद। अखिल भारत हिंदू महासभा व संत महासभा के तत्वाधान ब्रह्मऋषि विभूति शिरोमणि धर्म रक्षक,समाजसेवी और राष्ट्र के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाले,दृढ़ संकल्पित, समाज सेवी एवं अनुकरणीय व्यक्तित्व के दृष्टिकोण को धर्म जन राष्ट्र हित में उत्कृष्ट रेखांकित करते हुए बीके शर्मा हनुमान को सम्मानित किया गया। यह सम्मान अखिल भारत हिंदू महासभा व संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज तथा वरिष्ठ समाजसेवियों सहित संयुक्त रुप से दिया गया। अखिल भारत हिंदू महासभा व संत महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज ने बताया मनुष्य की परम तेजस्वी भक्ति पराकाष्ठा पर पहुंचने वाले व्यक्ति तपस्वी को ब्रह्म ऋषि कहा जाता है। जो हमेशा लोक कल्याण के कार्यों में ही लगे रहते हैं। उनकी भक्ति और तपस्या का एकमात्र उद्देश्य जनता की भलाई करना होता है और जिसका परम चक्षु भी जागृत हो जाता है। उसे ब्रह्म ऋषि कहते हैं।


उक्त अवसर पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर इंदिरा तिवारी, राजस्थान से डॉक्टर पूजा शर्मा, दीपा ठाकुर, राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश मिश्रा, रवि कुमार, वसु श्रीवास्तव, ब्राह्मण समाज के गौरव देवेंद्र शर्मा, विनीत कुमार शर्मा, सुभाष शर्मा, आलोक चंद शर्मा, कुमार देवाशीष ओझा समेत सैकड़ों प्रबुद्धजन, संत, महात्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.