Sat. Apr 27th, 2024

विवाद

  • जिलाध्यक्ष बिजेंद्र यादव जितेंद्र पाल की ज्वाइनिंग को बताया अवैध
  • महानगर अध्यक्ष पर साधा निशाना, खुद को प्रियंका गांधी से भी बड़ा समझ रहे 
  • नगर निगम चुनावों में टिकट की खरीद फरोख्त के लिए साजिश रचने का लगाया आरोप
  • लोकेश चौधरी बोले जिसे परेशानी वो सोशल मीडिया पर नहीं आलाकमान से करे शिकायत
  • महानगर अध्यक्ष ने कहा कोई विकास के मुद्दे पर फिर से वापस आना चाहे तो क्या बुराई

गाजियाबाद। कांग्रेस संगठन में आजकल एक पूर्व कांग्रेसी के दोबारा पार्टी में शामिल होने को लेकर भूचाल मचा हुआ है। वैसे तो किसी भी नेता का दोबारा अपने दल में शामिल होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन प्रियंका गांधी द्वारा चुनाव के दौरान यह साफ निर्देश दिए गए थे कि इस दौरान जो भी नेता पार्टी छोड़कर जा रहा है। उसे दोबारा कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाएगा। इसके बावजूद चुनाव के बीच कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में गए जितेंद्र पाल को महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने फिर से कांग्रेसी बना दिया। जिसके बाद संगठन में मानो भूचाल ही आ गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष और मुरादनगर से पूर्व प्रत्याशी विजेंद्र यादव ने तो खुले तौर पर इसका विरोध किया है और इसे पार्टी के खिलाफ उठाया गया कदम मानते हुए जितेंद्र पाल की जोइनिंग को अवैध करार दे दिया है। वहीं दूसरी ओर लोकेश चौधरी कोई इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आ रहा है। दैनिक एकता ज्योति संवाददाता ने दोनों ही नेताओं से बात कर इस बारे में उनकी राय जानी।
लोकेश चौधरी बोले अभी तो और होगी ज्वाइनिंगमहानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी का इस मुद्दे पर साफ कहना है कि जिसे भी जितेंद्र पाल के दोबारा कांग्रेस में आने से आपत्ति है। वह सोशल मीडिया पर जाने की बजाए आलाकमान से इसकी शिकायत करें। आलाकमान का जो भी फैसला होगा। उसे वह मंजूर कर लेंगे। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जितेंद्र पाल जैसे नेता बेशक कांग्रेस छोड़ कर के गए थे। लेकिन उन्होंने ना तो दूसरी पार्टी से टिकट लिया और ना ही कोई चुनाव लड़ा। अब फिर से विकास के मुद्दे पर कांग्रेस के साथ आना चाहते हैं, तो इसमें क्या बुराई है। आने वाले वक्त में और भी पार्टियों से नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। 
विजेंद्र यादव ने कहा क्या प्रियंका गांधी से बड़े हो गए हैं लोकेश चौधरी
इस मुद्दे पर विजेंद्र यादव महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी को लेकर काफी खफा नजर आ रहे हैं। उनका साफ कहना है कि ऐसे फैसले लेकर लोकेश चौधरी क्या यह साबित करना चाहते हैं कि उनका कद कांग्रेस में प्रियंका गांधी से बड़ा है। उन्होंने तो यहां तक आरोप लगाया कि नगर निगम में होने वाले चुनावों के मद्देनजर टिकट की खरीद-फरोख्त को लेकर ऐसी जॉइनिंग पार्टी में की जा रही हैं। एक पूरा नेक्सस  इसे लेकर के काम कर रहा है। जिसमें लोकेश चौधरी भी शामिल हैं उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जब तक पार्टी आलाकमान से निर्देश नहीं आ जाता। तब तक जितेंद्र पाल के कांग्रेस ज्वाइन करने को अवैध ही माना जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.