नियुक्ति
- सीमा गोयल को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और संगीता माहेश्वरी को जिला महामंत्री की मिली कमान
- मेरठ मंडल प्रभारी नानक चंद और अनुज मित्तल व अनिल सांवरिया ने सौंपा नियुक्ति पत्र
- रजनीश बंसल ने जताया आभार
गाजियाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए व्यापारी नेता रजनीश बंसल को मेरठ मण्डल का वरिष्ठ महामंत्री, सीमा गोयल को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष व संगीता माहेश्वरी को जिला महामंत्री महिला मोर्चा नियुक्त किया गया है।
उपरोक्त नियुक्त पत्र बुधवार को मेरठ मण्डल के प्रभारी नानक चंद (शीरे वाले) और अनिल अग्रवाल सांवरिया ने सौपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रमुख व्यापारी नेता रजनीश बंसल को इस जिम्मेदारी के मिलने से संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी। व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक अनुज मित्तल ने कहा की भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का यह बहुत अच्छा निर्णय है। इससे व्यापारियों को नया उत्साह मिलेगा व् संगठन को बहुत मजबूती मिलेगी। रजनीश बंसल ने कहा कि मैं पूर्ण निष्ठा लगन व् समर्पण से संगठन के कार्य करते हुए व्यापारियों की समस्या का निराकरण कराने का प्रयास करूंगा ।आज इस नियुक्ति कार्यक्रम मे गौरव गर्ग, प्रदीप गर्ग, कोमल मित्तल, विशाल जिंदल, प्रशांत गोयल, विवेक गोयल आदि उपस्थित रहे।