Fri. Apr 26th, 2024
  • आज भारत पूरे विश्व में सबसे अधिक तेजी से विकास कर रहा है
  • उत्तर प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है

एकता ज्योति संवाददाता
गाजियाबाद। राजनगर मंडल अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा करन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल उत्तर प्रदेश के लिए अमृतकाल है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने देश व प्रदेश का कायाकल्प ही कर दिया है। आज जहां हमारा देश कोविड जैसी महामारी के बाद भी विश्व में सबसे अधिक तेजी से आगे बढ रहा है और अर्थव्यवस्था के मामले में वह विश्व में 10 वें नंबर से 5 वें नंबर पर पहुंच गया है और उसका डंका पूरे विश्व में बज रहा है तो इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है। वहीं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भी विकास के क्षेत्र में नए कीर्तिमान रच रहा है। भाजपा सरकार से पहले जिस प्रदेश को अपराध प्रदेश के रूप में जाना जाता था, आज उसमें अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लग चुका है, जिससे यहां के नागरिक अपने आप को बिल्कुल सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। करन शर्मा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जो भयमुक्त वातावरण हमें दिया है, उसी का परिणाम है कि आज प्रदेश का व्यापारी व उद्यमी बिना किसी भय के अपना कारोबार व उद्योग चलाकर समाजए प्रदेश व देश के विकास में अपना योगदान दे रहा है। आज उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य बनने की राह पर है, जहां हर युवा को रोजगार मिलेगा। किसानों व व्यापारियों की आय कई गुना बढ़ेगी। मुख्यमंत्री के प्रयासों से उत्तर प्रदेश ने विकास के जो नए आयाम स्थापित हुए हैंए उससे योगी आदित्यनाथ देश के नंबर वन मुख्यमंत्री बन चुके हैं। हर राज्य के लोग यही चाहते हैं कि उन्हें योगी आदित्यनाथ जैसा मुख्यमंत्री मिले।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.