Sat. Apr 27th, 2024

दौरा

  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गाजियाबाद में मीडिया से मुखातिब होते हुए साधा भाजपा पर निशाना
  • अचानक गाजियाबाद पहुंचे अखिलेश
  • मेयर प्रत्याशी पूनम यादव से मिलने नेहरू नगर आवास भी पहुंचे
  • चुनाव जीतने की भी दी टिप्स
  • मीडिया से बोले इस बार हमारा प्रत्याशी मजबूत, जरूर मिलेगी जीत

एकता ज्योति संवाददाता
गाजियाबाद।

जो सरकार सड़कों से सांडों को नहीं हटा सकी, जो स्मार्ट सिटी का वादा पूरा नहीं कर सकी, वो क्या हुंकार भरेगी। भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए , बुधवार को यह बात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कही। वह बुधवार को गाजियाबाद पहुंचे। जहां मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। 

मेयर प्रत्याशी से मिले अखिलेश

अखिलेश यादव बुधवार को गाजियाबाद से पार्टी की मेयर प्रत्याशी पूनम यादव से मिले। वह दरअसल एक सपा नेता के आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने आए थे। इसके बाद वह सिकंदर यादव के नेहरू नगर स्थित आवास पर पहुंचे और नगर निगम चुनावों के लिए शुभकामनाएं दीं। अखिलेश यादव ने करीब 10 मिनट तक सिंकदर यादव और मेयर प्रत्याशी से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान कहा कि आपकों सपा ने मौका दिया है। आप को पूरी तेजी के साथ साइकिल चलानी है और भाजपा प्रत्याशी को हराना है। इस दौरान अखिलेश यादव ने चुनाव से संबंधित कई टिप्स भी दिए। इस दौरान उनके साथ महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 

अचानक अखिलेश को देख सपाई भी रह गए हैरत में

अखिलेश यादव को अचानक गाजियाबाद में देख खुद सपाई भी हैरत में रह गए। इस दौरान अखिलेश से मिलने के लिए भारी भीड़ जुट गई। सभी ने अखिलेश से मिलने की होड़ थी। हालांकि वह ज्यादा देर तक नहीं रुके। कार्यक्रम के दौरान धक्का मुक्की का माहौल रहा।

भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश 

अफरा तफरी के माहौल में मीडिया कर्मियों ने कड़ी मशक्त के साथ गेट पर अखिलेश यादव को रोक लिया और उनसे बातचीत की। अखिलेश यादव ने इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा अबकी बार जनता बदलाव का मन बना चुकी है। गाजियाबाद में सपा ने मजबूत प्रत्याशी मैदान में उतारा है। अबकी बार बदलाव होगा। सपा पूरी मजबूती के साथ निकाय चुनाव लड़ रही है। उन्होंने इस दौरान भाजपा सरकार पर भी जमकर प्रहार करते हुए कहा कि इनकी कारगुजारी किसी से छिपी नहीं है, धर्म की राजनीति कर मुद्दों से ध्यान भटका रहे है। जनता इन्हे सबक सिखाने का कार्य करेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.