Fri. Apr 26th, 2024
  • पूनम यादव के प्रत्याशी बनने पर शहर के लोग बोले
  • सपा, लोकदल व भीम आर्मी के गठबंधन व समाज के हर वर्ग का साथ मिलने से पूनम यादव की स्थिति है बेहद मजबूत

एकता ज्योति संवाददाता
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल व भीम आर्मी ने पूनम यादव को संयुक्त प्रत्याशी रूप से गाजियाबाद नगर निगम पर महापौर प्रत्याशी बनाया है। पूनम यादव के प्रत्याशी बनने से समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल व भीम आर्मी ही नहीं शहर की जनता में भी उत्साह है। शहर की जनता का मानना है कि पूनम यादव खुद तो महापौर सीट पर रिकार्ड मतोंं से विजय हासिल करेंगी ही साथ ही वार्डों में भी इसका फायदा मिलेगा और गाजियाबाद का किला ध्वस्त होगा। पूनम यादव शहर के वरिष्ठ समाजसेवी सिकंदर यादव की पत्नी हैं। सिंकदर यादव की शहर में काफी लोकप्रियता है। वे वर्षो से समाजसेवा के कार्य कर रहे हैं। समाज के हर वर्ग में उनकी अपनी पहचान है। सभी के सुख-दुख में साथ रहने के साथ सभी को मान-सम्मान देते हैं और सभी को साथ लेकर चलते हैं। उनकी पत्नी पूनम यादव भी समाज सेवा के कार्यो में हमेशा बढ-चढकर भाग लेती हैं। वे बहुत ही मिलनसार हैं और शहर के लागों को परिवार का सदस्य मानती हैं। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा संघर्षरत रहती हैं।
यानि एक जनप्रतिनिधि में जो भी खूबी होनी चाहिए, वे सभी खूबियां उनके अंदर हैं। एक तो समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय लोकदल व भीम आर्मी के साथ गठबंधन दूसरे सिंकदर यादव व उनकी पत्नी पूनम यादव की समाज के हर वर्ग में लोकप्रियता के चलते पूनम यादव की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। लोगों का कहना है कि बहुत समय बाद महापौर पद पर ऐसा प्रत्याशी मिला है, जो भाजपा का किला ढहाने में सक्षम है। यही कारण है कि समाजवादी पार्टी ने जैसे ही पूनम यादव को महापौर प्रत्याशी बनाया समाजवादी पार्टी ही नहीं राष्ट्रीय लोकदल व भीम आर्मी के कार्यकतार्ओं में भी खुशी की लहर दौड गई। तीनों पार्टियों के नेताओं व कार्यकतार्ओं में जिस प्रकार का उत्साह दिखाई दे रहा है और समाज का हर वर्ग पूनम यादव के साथ दिखाई दे रहा है, उसके चलते पूनम यादव की शानदार जीत निश्चित मानी जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.